गुण्डरदेही: गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगोहन फु में 09 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, सभी तैयारियाँ पूर्ण
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ग्राम बोरगहन फु में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बोरगहन फु में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम चारभाठा, पेण्ड्री, कलंगपुर, बोरगहन फु, बोदल, रजोली, मोखा, परसदा मो, कजराबांधा, बरबसपुर, खपरी ब, कुथरेल, अचैद, भूसरेंगा, सतमरा, चिचबोड़, हल्दी, बेलौदी और सियनमरा के ग्रामीण शामिल होंगे।