धमतरी: 77 साल की बुजुर्ग महिला ने 40 साल के व्यक्ति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, राज्य महिला आयोग में हुई सुनवाई
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी कलेक्ट्रेट में राज्य महिला आयोग द्वारा 13वी जनसुनवाई रखा गया था। जिसमे सुनवाई करने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरण मयी नायक पहुँची थी। सुनवाई के दौरान 40 साल के व्यक्ति पर 77 साल की विधवा महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में सुनवाई किया गया। जिसमे बुजुर्ग महिला ने बताया कि 40 का व्यक्ति उसे अपने साथ घर ले जाने की बात करता है।