सिकंदराराऊ: हुसैनपुर के पास रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, बस में पीछे से घुसी कार, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
हुसेनपुर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली पंचर हो गई थी जिसका ड्राइवर पहिया बदल रहा था, तभी पीछे से आई एक रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। वही बस के पीछे से आ रही है कार भी रोडवेज बस में घुस गई और क्षतिग्रस्त हो गई,इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और बस की सवारियां घायल हो गई। इलाका पुलिस सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।