बेगूसराय: साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी से उड़ाए ₹1,02,001, साइबर थाने में मामला दर्ज
बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर 1,02,001 रुपये बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिया है. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा बुधवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि 02 जुलाई को मेरा मोबाइल चोरी हो गया था.