बेगूसराय: जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 1,522 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां कुल 7,605 परीक्षार्थियों में 6,083 उपस्थित एवं 1,522 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न हुई.