बेगूसराय: सदर अस्पताल से 8 बच्चों को इलाज के लिए बैंगलोर भेजा गया, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने दी जानकारी
बेगूसराय जिला मे लंबे समय से दिल के मरीज गरीब बच्चो को सरकारी सहायता पर इलाज के लिए बाहर भेजनें का सिलसिला जारी है। इसी क्रम मे बुधवार को एक साथ आठ बच्चों को बंगलौर के लिए रवाना किया गया है। जिसे बेगूसराय के सिविल सर्जन ने एम्बुलेंस से रवाना किया। पहले ये बच्चे पटना जायेंगे और फिर बंगलौर के लिए रवाना होंगे।