जखनिया: मंडलीय ट्रायल के लिए गाज़ीपुर की जूनियर बॉक्सिंग टीम का चयन, 7 जुलाई को वाराणसी में होगा मुकाबला
जिला खेल विभाग व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नेहरू स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की जिला बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्लबों और विद्यालयों के करीब 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।