शुक्रवार के अपराह्न 8 बजे आदर्श थाना सूरजगढ़ा में थानाध्यक्ष भगवान नाम के अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. यहां चौकीदार वाल्मीकि राम की सेवानिवृति पर सूरजगढ़ा थाना परिवार द्वारा उन्हें उपहार भेंटकर एवं अंग वस्त्र देकर समारोह पूर्वक विदाई दिया गया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.