कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट से मुख्य विकास अधिकारी और विधायक ने पराली प्रबंधन जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
यह वाहन कासगंज जिले के गांवों में जाकर किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए जागरूक करेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने फसलों के अवशेष प्रबंधन के लिए प्रत्येक विकासखंड में एक-एक प्रचार वाहन भेजा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को फसल अवशेषों को जलाने से रोकने और उनके उचित प्रबंधन के तरीके सिखाना है। जानकारी बुधवार शाम 6 बजे मिली।