रूड़की: बेलड़ी गांव के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बेलड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बस में स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी पर सवार पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ला निवासी नितिन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अविनाश त्यागी नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितिन शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।