रूड़की: पिरान कलियर रोड पर तेज रफ्तार टेंपो ने स्कॉर्पियो कार को मारी टक्कर, दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में पिरान कलियर रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार टेंपो ने एक स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी। जिस कारण स्कॉर्पियो कार और टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। टक्कर मारने के बाद टेंपो चालक टेंपो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। जिसके बाद आज दोनों पक्ष रुड़की कोतवाली पहुंचे है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।