रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के मामले में था फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे जिला मुजफ्फरनगर निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल सत्तार नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल मन्नान चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा अब्दुल मन्नान की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है।