भरतपुर: राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मैराथन दौड़ का आयोजन 12 दिसंबर को प्रातः 7:00 बजे यातायात चौराहे से होगा
राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रन का विकसित राजस्थान के अंतर्गत गुरुवार 12 दिसंबर को 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने बताया कि यह दौड़ यातायात चौराहे से प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ होकर मल्टी पर्वत चौराहे होते हुए दाबाग मल्टीपरपज होते हुए लक्ष्मण मंदिर से यातायात चौराहे पर समाप्त होगी।