शाजापुर: मक्सी थाना क्षेत्र के झोकर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम झौंकर में गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शबीना बी के रूप में हुई है,जो देवास जिले के नेवरी की निवासी थी और18वर्ष पूर्व उसकी शादी झौंकर निवासी कलीम खां से हुई थी।मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शबीना की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है पुलिस मामले की जाच कर रहीहैँ