सांवेर: 40 दिन की बच्ची दिल में छेद जेब में पैसे नहीं महपौर से लगाई एक माँ ने गुहार महापौर ने किया इलाज का इंतजाम
Sawer, Indore | Jun 13, 2026 यह मंजर देखकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल शहर के वरिष्ठ चाइल्ड स्पेशलिस्ट को फोन लगाकर बच्ची के इलाज की व्यवस्था की और डॉक्टर से कहा कि उपचार में जो भी खर्च आएगा, उसकी चिंता परिवार न करे। महापौर ने बच्ची की मां को भरोसा दिलाया कि उसकी बेटी का बेहतर इलाज कराया जाएगा और उसे स्वस्थ बनाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।