जमुई: टेंगहरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार दो शिक्षक घायल, एक सदर अस्पताल में और दूसरा निजी क्लिनिक में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेंगहरा मोड़ के पास बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार एक शिक्षिका और एक शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सहयोगी शिक्षकों द्वारा शिक्षिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शिक्षक को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।