चायल: प्रधान पति हत्याकांड का खुलासा, करीबी निकला कातिल, अवधन गांव के डेरी फर्म के पीछे से किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में दो दिन पूर्व हुई प्रधान पति बादाम सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि प्रधान पति की हत्या उसके ही करीबी बुधराम उर्फ मुसे ने की थी।घटना औधन गांव स्थित नवनिर्माण डेरी फार्म की है, जहां फरीदपुर निवासी बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार देर शाम छे बजे गिरफ्तारी!