बाह: अनिरुद्धपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, शादी से पहले घर में छाया मातम
पिनाहट थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुरा गांव में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसे में किसान शिवकुमार (37) की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत पर झटका मशीन का तार जोड़ रहे थे, तभी तार पास के ट्रांसफॉर्मर से छू गया और तेज करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत राजाखेड़ा के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 19 अप्रैल को भतीजी की बारात आनी थी, ले