विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ सातमील चौक पर ट्रक ने ट्रांसफॉर्मर और गुमटी को रौंदा, गर्मी में गहराया बिजली संकट
विष्णुगढ़ सातमील चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने गुमटी और ट्रांसफॉर्मर को रौंदा, भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराया। विष्णुगढ़ सातमील चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बगोदर की दिशा से गोमिया की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक संख्या जेएच 02 जेड 7277 अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक गोलचक्कर को क्षतिग्रस्त कर घुमटी को रौंदते हुए ट्रांसफॉर्मर से जा टकराया।