द्वारका: पालम गांव थाने की पुलिस ने एक भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया
पालम गांव थाना की पुलिस ने 1 भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सोहुल जॉन के रूप में हुई है, यह साध नगर पालम का रहने वाला है। इसे कोर्ट द्वारा 18 जनवरी को भगोड़ा घोषित किया गया था। एक खुफिया जानकारी के आधार पर इस भगोड़े बदमाश को जाट धर्मशाला, साध नगर में रेड करके गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पालम गांव थाना में दर्ज चोरी के मामले में फरार चल रहा था।