पंचकूला: संजय सिंह के राज्य मंत्री बनने पर राजपूत समाज में खुशी, खगेसरा में बोले भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह भाऊ
पंचकूला से वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह भाऊ ने बुधवार को हुए हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में संजय सिंह के राज्य मंत्री बनने पर खुशी जताई है। वीरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि संजय सिंह के राज्य मंत्री बनने से पूरे राजपूत समाज सहित प्रदेश में खुशी है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल धन्यवाद किया।