पंचकूला: हिमशिखा कॉलोनी के वासियों ने हैवी व्हीकल्स पर बैन लगाने के लिए सड़क का रास्ता रोका, वाहनों की आवाजाही बंद की
मंगलवार को हिमशिखा कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में हैवी व्हीकल्स के घुसने पर पाबंदी लगाते हुए सड़क पर खड़े होकर रास्ता रोक दिया। इसमें कॉलोनी की महिलाएं भी शामिल थीं। कॉलोनी वासियों ने इस संबंध में नारे भी लगाए तथा उन्होंने बताया कि यहां पर सुबह से रात तक हैवी व्हीकल्स कॉलोनी से होकर हैवी व्हीकल्स गुजरते हैं।