पंचकूला: केम्बवाला गांव के नजदीक गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा
रायपुररानी से टिककर ताल रोड पर केम्बवाला गांव के नजदीक बने एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और युवक को पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे पंचकूला के जलौली गांव का युवक अमनदीप अम्बाला जिला के गांव रज्जो खेड़ी की युवती जसबीर कौर को लेकर नैंसी गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरा लिया गया था।