पंचकूला: गांव भूड़ में स्थित खेती की जमीन से लोहे का गेट चोरी, मामला दर्ज
गांव भूड़ में स्थित खेती की जमीन से लोहे के गेट चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अवतार सिंह वासी रत्तपुर कॉलोनी पिंजोर ने बताया है कि मेरी जमीन से अज्ञात चोरों के द्वारा जमीन से मेन गेट को चोरी कर लिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।