जगदलपुर: सोशल मीडिया के ज़रिये बस्तर की आदिवासी संस्कृति को देश दुनिया तक पहुँचा रहे हैं,जोजल गाँव के युवा अस्तु नाग
बस्तर की धरती हमेशा से अपनी अनोखी आदिवासी संस्कृति, खान पान और रीति रिवाजों के लिए जानी जाती रही है। लेकिन बदलते समय के साथ आज की युवा पीढ़ी अपनी पारंपरिक जीवनशैली से दूर होती जा रही है। ऐसे समय में जगदलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पुष्पाल जोजल गाँव के रहने वाले युवा अस्तु नाग ने अपनी संस्कृति को बचाने और उसे लोगों तक पहुँचाने का एक अनोखा बीड़ा उठाया है।