बांका: करहरिया गांव में दबंगों ने महिला की जमीन पर किया कब्जा, मामला पहुंचा थाने
Banka, Banka | Apr 11, 2026 करहरिया गांव में मसोमात महिला प्रेमलता देवी पति स्व लंबोदर पासवान के एक बीघा जमीन पर गांव के ही संजय पासवान और अरविंद पासवान ने दबंगई पूर्वक कब्जा जमा लिया है। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। घटना के बाद शनिवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे महिला थाना पहुंचकर दोनों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत किया है।