कानपुर: हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल ने अपर श्रमायुक्त कार्यालय पर केंद्र सरकार के आम बजट का विरोध किया
हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल की ओर से केंद्र सरकार का आम बजट का विरोध किया गया। अपर श्रमायुक्त के कार्यालय में शुक्रवार 2:00 बजे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आम बजट मजदूर, किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है। नारेबाजी करते हुए मांग की कि पुराने श्रम कानूनों के एवज में बने 4 लेबर कोड को रद किया जाए।