कानपुर: 2 शिफ्ट में ड्यूटी करने के विरोध में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने किया आंदोलन, सफाई ठप करने की दी चेतावनी
दो शिफ्ट में ड्यूटी करने को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी आंदोलित हो उठे हैं। इससे पहले उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी थी। कोई सुनवाई न होने पर शुक्रवार 1 बजे नगर निगम कर्मचारी नेताओं समेत सफाई कर्मियों ने मुख्यालय में नारेबाजी शुरू की दी।