कानपुर: मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे कानपुर, सचेंडी अंडरपास का करेंगे उद्घाटन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार सुबह 10:00 बजे कानपुर पहुंचे। एयरपोर्ट में ही एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक कर रिंग रोड, प्रस्तावित कानपुर सागर राजमार्ग सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। 22 करोड़ की लागत से बने सचेंडी अंडरपास का उद्घाटन भी एयरपोर्ट से ही करेंगे।