जांजगीर-चांपा में बढ़ती गैस कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर के केरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें “नाली से गैस बनाने” के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।