गुण्डरदेही: सिकोसा बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में हल्दी चौकी के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे हुए घायल
सिकोसा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में हल्दी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे बालोद से हल्दी चौकी की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक माइंस वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में प्रधान आरक्षक बाल-बाल बच गए। फिलहाल उनका उपचार गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।जानकारी के अनुसार, हल्दी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे सोमवार को बालोद से हल्दी चौकी जाने के लिए निकले थे। सिकोसा बस स्टैंड के पास उनकी बाइक एक माइंस वाहन की चपेट में आ गई