फतेहपुर: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार वरिष्ठ लेखा परीक्षक, शिक्षा विभाग में मच गया हड़कंप
_रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार वरिष्ठ लेखा परीक्षक, शिक्षा विभाग में हड़कंप_ फतेहपुर। ऑडिट के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक वरिष्ठ लेखा परीक्षक को प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डीआईओएस कार्यालय के सामने ₹1 लाख की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।