गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गोडारु गांव से किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने मंगलवार को लगभग 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि गोडारू गांव के रहने वाले यशवंत सिंह गोड के विरुद्ध फरियादिया की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया और आरोपी यशवंत सिंह गोड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है,इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार की अहम भूमिका रही है।