पथरगामा: पथरगामा हुल दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी सिद्धू कानू की प्रतिमा पर आदिवासी रीति रिवाज से हुई पूजा अर्चना।
मंगलवार को 8:00 बजे दिन में हुल दिवस के अवसर पर आदिवासी समाजद्वारा आंवराटांड गांव पारंपरिक वेशभूषा एवं तीर धनुष के साथ भव्य प्रभात फेरी निकल गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ सिद्धू कानू चंद भैरव तथा वीर शिबू के सम्मान में नारे लगाए।