गाज़ीपुर: ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 साल की कठोर सजा और ₹40 हजार का अर्थदंड
गाजीपुर में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी रंग लाई है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पॉक्सो मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही आरोपी पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में दर्ज अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मॉनिटरिंग...