मंडला: जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 54 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने 54 आवेदकों की समस्या सुनते हुए समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनहित से संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 54 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।