बेहट: रायपुर में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो दर्जन बकायेदारों के कनेक्शन काटे
सोमवार को बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जेई के नेतृत्व में गठित टीम ने रायपुर पहुंचकर लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब दो दर्जन बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिससे क्षेत्र में बकायेदारों के बीच हड़कंप मच गया।