सहजनवा: सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवां में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष में विवाद, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवां में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष में विवाद हो गया। इसमें मनबढ़ों ने पथराव करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी मूकदर्शक बनी रही। करीब एक घंटे चले तांडव से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।