बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में दूसरे दिन भी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
बांसवाड़ा जिले में सोमवार को दोनों पारियों में राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि उड़नदस्तों ने लगातार निरीक्षण किया।परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच कि।