मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर पीड़िता ने दबंगों पर जमीन का बैनामा कराने का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के ग्राम विलासपुर निवासी संजना कुमारी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया की दबंगों द्वारा किसान सम्मन निधि दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। और उनके खेत पर कब्जा भी कर लिया वहीं मामले में पीड़िता ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।