मोहनलालगंज: स्कूल वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल; बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजा गया
लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में रायबरेली-लखनऊ हाईवे स्थित सीएचसी कट पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार राम मिलन (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे के समय वैन में स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित दूसरे वाहन से स्कूल भ