कांके: रांची कांके पिठौरिया क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,अपराधी गिरफ्तारी।
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2026 कांके कोकदोरो पिठौरिया थाना क्षेत्र में 2 जून को फिरोज अंसारी को मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति द्वारा जान मारने की नियत से गोली फायर कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था, जिस संबंध में फिरोज अंसारी के फर्दबयान के आधार पर काण्ड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान और छापामारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशन एक छापामारी दल का गठन किया गया।