फतेेहपुर: 3 साल से फरार पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बाराबंकी के फतेहपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद पुत्र शब्बीर के रूप में हुई है, जो ग्राम फैय्याजपुरा, कस्बा एवं थाना फतेहपुर का निवासी है।