इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने चोरी के जेवरात सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Iglas, Aligarh | Jun 7, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सहारा कला निवासी हरिओम, जो गाँव में ही परचून की दुकान चलाते हैं, बीते शनिवार को उनके घर की अलमारी से कीमती जेवरात चोरी हो गए थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना को गंभीरता से देखते हुए इंस्पेक्टर इगलास डी.के. सिसोदिया के नेतृत्व में तुरंत एक पुलिस टीम का गठन की गई और मामले की जांच शुरू की गई।