भोगांव: मालिकपुर में बदहाल गली को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सफाई और निर्माण की मांग
एलाऊ ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव मालिकपुर में वर्षों से बदहाल पड़ी गली को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और गली की सफाई व निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मदेव देवस्थान से राजेश कुमार के घर तक जाने वाली गली पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर हालत में है।