गोगुंदा क्षेत्र की आज की प्रमुख खबरें (17 जुलाई 2026):
🔹 मादा और चित्रावास स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
🔹 गोगुंदा थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में ग्रामीणों ने चोरी, अवैध खनन और असामाजिक गतिविधियों पर चिंता जताई। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की।
🔹 गुंदाली स्थित जरगा जी जूना स्थान पर 19 जुलाई को विशाल भजन संध्या एवं वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन होगा। ट्रस्ट ने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान किया।
Gogunda, Udaipur | Jul 17, 2026