बदायूं: बदायूं में 31 मई को पांच केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, कुल 2160 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Budaun, Budaun | May 29, 2026 बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए परीक्षा को सुचिता पूर्ण, शांतिपूर्ण व सकुशल रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 2160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे ।