इंदौर: हीरानगर में कपड़ा व्यापारी की पत्नी के बैग से नौकरानी ने चुराए पैसे, हिडन कैमरे में कैद हुई घटना; मामला दर्ज
Indore, Indore | May 4, 2025 इंदौर के हीरानगर में एक कपड़ा व्यापारी की पत्नी के बैग से नगदी और जेवरात चुराने की घटना सामने आई है। आरोपी नौकरानी की करतूत हिडन कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद व्यापारी की पत्नी ने हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि नौकरानी ने उनके बैग से नगदी रुपए और जेवरात चुराए। जिसमें शिकायत और हिडन कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है।