इंदौर: खजराना में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से पूछताछ जारी, एक कियोस्क संचालक गिरफ्तार
Indore, Indore | May 4, 2025 इंदौर के खजराना इलाके में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया था, जिसमें अब एक कियोस्क संचालक दीपक उपाध्याय की भी मिलीभगत सामने आई है। जिसमें दीपक 56 दुकान के पास स्थित अपने एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर छात्रों का फॉर्म भरवाता था। जिसमें दीपक उपाध्याय फेल होने वाले छात्रों की असली मार्कशीट को एडिट करके मार्कशीट तैयार कर था था।