इंदौर: आरण्य नगर में स्ट्रीट डॉग के लिए अनोखा प्रेम, मौत पर लोगों ने मुंडन करवाकर किया 13वीं का आयोजन
Indore, Indore | May 4, 2025 इंदौर में स्ट्रीट डॉग की मौत पर अनूठा आयोजन किया गया। यहां स्ट्रीट डॉग कालू की मौत पर रहवासियों द्वारा रीति रिवाज से 13वीं का आयोजन किया गया। इस दौरान कालू के पसंदीदा व्यंजन के साथ क्षेत्र के पालतू और स्ट्रीट डॉग को मृत्यु भोज कराया गया। रहवासियों के अनुसार क्षेत्र के लोगों का कालू से विशेष प्रेम था वहीं 23 मार्च को कालू की मौत हो गई थी।